स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ एवं जनरल सर्जन के 1-1 पद के लिए वर्चुअल इन्टरव्यू

बीजापुर, 06 मई 2026/sns/- जिला खनिज संस्थान न्यास निधी (डीएमएफ) मद से स्वास्थ्य विभाग अंतर्गत संचालित स्वास्थ्य संस्थाओं में वित्तीय वर्ष 2026-27 के लिए स्वास्थ्य सेवाएं सुचारू रूप से संचालन हेतु 03 चिकित्सा विशेषज्ञों जिसमें स्त्रीरोग विशेषज्ञ, शिशुरोग विशेषज्ञ एवं जनरल सर्जन के पद पर पात्रता रखने वाले अभ्यर्थियों से  वर्चुअल इन्टरव्यू के माध्यम से भर्ती किया जाना है। आवेदन भरने की प्रारंभ तिथि 04 मई 2026 तथा  वर्चुअल  इंटरव्यू 13 मई 2026 दिन बुधवार प्रातः 11 बजे से प्रारंभ होगी। वहीं समस्त पदों की भर्ती पूर्ण होने तक प्रत्येक शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से   वर्चुअल  इंटरव्यू जारी रहेगा। अभ्यर्थी इस लिंक https://bijapur.gov.in/en/notice_category/recruitment/ के माध्यम से अपनी योग्यता संबंधी विवरण अपलोड कर सकेंगे। तथा अधिक जानकारी के लिए जिले के वेबसाइट https://bijapur.gov.in/ का अवलोकन एवं कार्यालय के सूचना पटल से जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

About The Author