स्थानीय निर्वाचन के लिए रिटर्निंग तथा सहायक रिटर्निंग ऑफिसर नियुक्ति
बीजापुर, 06 मई 2026/sns/- कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी बीजापुर द्वारा स्थानीय निर्वाचन पंचायतों के लिए श्री अभिषेक तंबोली को रिटर्निंग आफिसर भैरमगढ़ तथा श्रीमती प्रियंका बाजारा तहसीलदार भैरमगढ़ को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। इसी तरह जनपद पंचायत उसूर के लिए श्री देवनदन तहसीलदार उसूर को रिटर्निंग तथा श्री प्रभाकर चन्द्राकर को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया है। जनपद पंचायत बीजापुर के लिए श्री पंचराम सलामे को रिटर्निंग तथा श्री हिमांशु साहू एवं श्री भोजराज सिंह को सहायक रिटर्निंग आफिसर एवं जनपद पंचायत भोपालपटनम के लिए श्री आदित्य कुंजाम को रिटर्निंग तथा श्री लक्ष्मण राठिया को सहायक रिटर्निंग आफिसर नियुक्त किया गया हे।