रोजगार मेला में 13 युवाओं को मौक़े पर ही मिला ऑफर लेटर 12 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन

बलौदाबाजार,7 मई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के मार्गदर्शन में जिले के शिक्षित युवाओं को निजी क्षेत्र में रोजगार का अवसर प्रदान करने हेतु लाईवलीहुड कॉलेज सकरी, बलौदाबाजार में बुधवार को निजी क्षेत्रों के 6 नियोजकों से प्राप्त 192 रिक्त पदों की पूर्ति हेतु प्लेसमेंट कैम्प का आयोजन किया गय। इस प्लेसमेंट कैम्प में 13 युवाओं का फ़ाइनल सलेक्शन कर ऑफर लेटर दिया गया एवं 12 युवाओं का हुआ प्राथमिक चयन किया गया।

जिला रोेजगार कार्यालय से प्राप्त जानकारी अनुसार प्लेसमेन्ट कैम्प में नियोजक एक्सट्रा एडनरी स्कूल (पंडित बंशराज तिवारी मल्टी पर्पस सोसायटी) बलौदाबाजार द्वारा टिचर के 10 पदों के लिए 6 आवेदक साक्षात्कार में भाग लिया जिसमें से 2 आवेदक का प्राथमिक चयन किया गया। स्काई आटो मोबाईल (नेक्सा) बलौदाबाजार द्वारा रिलेशनशिप (सेल्स) के 4 पद रिशेपसनिष्ठ के 1 पद के लिए 15 आवेदक साक्षात्कार में भाग लिया जिसमें से 6 आवेदकों का प्राथमिक चयन हुआ, अलर्ट सिक्योरिटी प्रा.लि. रायपुर द्वारा सिक्योरिटी गार्ड के 50 पद, सहा सुपरवाईजर के 20 पद, सिक्योरिटी सुपरवाईजर के 9 पद, टेंडर के 2 पद, मार्केटिंग के 8 पद के लिए 9 आवेदक साक्षात्कार में भाग लिया जिसमें से 6 आवेदकों को चयन कर ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

सार्थक किएटिव ऑर्गनाइजेशन रायपुर द्वारा मैनेजर के 5 पद, ट्रेनर के 15 पद, रिशेपसनिष्ठ के 5 पद, मोबाईलजार के 5 पद, प्रिसिंपल के 3 पद, टिचर के 10 पदों के लिए 5 आवेदक साक्षात्कार में भाग लिया जिसमें से 3 आवेदक का प्राथनिक चयन एवं 2 आवेदको का चयन कर ऑफर लेटर प्रदान की गई। स्वतंत्र माईक्रो फायनेस प्रा.लि. रायपुर द्वारा फिल्ड ऑफिसर के 30 पद, कलेक्शन ऑफिसर के 10 पदों के लिए 6 आवेदक साक्षात्कार में भाग लिया जिसमें से 1 आवेदक का प्राथमिक चयन एवं 5 आवेदको का चयन कर ऑफर लैटर प्रदान किया गया। जैनावीर प्रा.लि. रायपुर द्वारा वेल्डर फेब्रिकेटर एवं सहा कम्प्यूटर ऑपरेटर के 6 पदों के लिए 2 आवेदक साक्षात्कार में भाग लिया जिसमें से 1 आवेदक का प्राथमिक चयन एवं 1 आवेदक को ऑफर लेटर प्रदान किया गया।

रोजगार मेला में डिप्टी कलेक्टर श्रीमती रजनी छड़ीमली ने उपस्थित नियोजकों से रोजगार से संबंधित विस्तृत रूप से चर्चा की गई आगामी मेला में संस्थानों में रिक्त पदों से संबंधित जानकारी उपलब्ध कराने के हेतु निर्देश दिए है।

रोजगार मेले में जिला रोजगार अधिकारी सुश्री मनोरमा भगत, समाज शिक्षा संगठक आशा शुक्ला, रोजगार कार्यालय एवं लाईवलीहुड कॉलेज के अधिकारी, कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author