8 मई को मैनपाट के कमलेश्वरपुर में 17 ग्राम पंचायतों नगर निगम अम्बिकापुर में 8 वार्डों एवं नगर पंचायत लखनपुर में 2 वार्डों हेतु जनसमस्या निवारण शिविरों का होगा आयोजन
अम्बिकापुर 07 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ शासन के निर्देशानुसार “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत “जन समस्या निवारण शिविर“ का आयोजन किया जा रहा है। जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित किए जाएंगे।
इसी कड़ी में शुक्रवार 8 मई को ग्रामीण क्षेत्र में एक एवं नगरीय क्षेत्र में दो शिविर लगेंगे। ग्रामीण क्षेत्र में विकासखण्ड मैनपाट अंतर्गत कमलेश्वरपुर (हाई स्कूल ग्राउड) में शिविर होगा। जिसमें 17 ग्राम पंचायतों सरभंजा, रोपाखार, कमलेश्वरपुर, कुदारीडीह, सपनादर, बिरसरपानी, करम्हा, अमगांव, समनिया, कदनई, पैगा, सुपलगा, असगंवा, केसरा, पथरई, लुरेना, परपटिया के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत मैनपाट होंगे। इसी प्रकार नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में शिविर स्थल पुराना नगर पालिक निगम अम्बिकापुर कार्यालय प्रशासनिक भवन केदारपुर पानी टंकी के पास 08 वार्डों हेतु शिविर होगा। जिसमें वार्ड क्रमांक 15,17,18,19,20,25,26,28 वार्ड शामिल है। शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियन्ता श्री रत्नेश कंवर एवं सहायक शिविर प्रभारी प्लेसमेंट श्री मोहन सिंह एवं राजेश कश्यप होंगे। नगर पंचायत लखनपुर में शिविर स्थल प्रतीक्षा बस स्टैण्ड के पास वार्ड क्रमांक 8 एवं 9 के वार्डवासियों के लिए शिविर होगा, शिविर प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत लखनपुर के उप अभियंता श्री प्रदीप कुमार एक्का होंगे।