कोटपा एक्ट के तहत दुकानों में मादक पदार्थ बिक्री की संयुक्त टीम ने की जांच, 6050 रूपये क़ी चलानी कार्यवाही
बलौदाबाजार, 08 मई 2026/sns/- कलेक्टर कुलदीप शर्मा के निर्देश पर आम नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्तायुक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्देश्य से 27 अप्रैल से 11 मई तक 15 दिवसीय सघन जांच अभियान ’सही दवा, शुन्द्ध आहार यही छत्तीसगढ का आधार’ थीम अंतर्गत जांच अभियान चलाया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार को जिले के शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्र में स्थित 44 दुकानों में कोटपा अधिनियम के तहत चालानी कार्यवाही करते हुए 6050 रूपये राशि का चालान काटा गया।
चालानी कार्यवाही के दौरान दुकानों को तंबाकू एवं तंबाकू उत्पादों के रख-रखाव एव धुम्रपान निषेध का बोर्ड प्रदर्शित करने का निर्देश दिए है। इस दौरान पान ठेलों के संचालकों को नाबालिकों को तंबाकू उत्पाद का विक्रय न करने हेतु एवं शिक्षण संस्था के 100 गज के दायरे में तम्बाकू उत्पाद नही बेचने हेतु सख्ती से निर्देशित किया गया।
कार्यवाही में संयुक्त टीम में खाद्य एवं औषधि विभाग एवं पुलिस विभाग उपस्थित रहे।