झुमका में आयोजित सुशासन तिहार शिविर में शामिल होंगे प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 08 मई 2026/sns/- जिले के प्रभारी मंत्री टंकराम वर्मा के मुख्य आतिथ्य में 8 मई को सुशासन तिहार शिविर बिलाईगढ़ ब्लॉक के बलौदी क्लस्टर के ग्राम पंचायत झुमका के स्कूल परिसर में अपरान्ह 3 से शाम 6 बजे तक आयोजन किया जाएगा, जिसमें ग्राम बछौरडीह, बम्हनपुरी, चकरदा, झुमका, कोदवा, मधाईभांठा, मोहतरा स, पिकरीपाली, सेन्दूरस, तिलाईपाली, बलौदी, बालपुर, जैतपुर, कोसमकुण्डा, कोट, ओडकाकन, पण्ड्रीपाली, पेण्ड्रावन, सरधाभांठा, टिहलीपाली अमोदी, चोरभट्ठी, मनपसार, मुड़पार शामिल हैं। इसमें जिले के नागरिक अपनी मांग, सुझाव और शिकायत प्रशासन को दे सकते हैं। सुशासन तिहार 10 जून 2026 के मध्य जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जायेगा।

नगरीय निकायों में 8 मई को सुशासन तिहार शिविर

 जिले के नगर पंचायत बिलाईगढ़ के वार्ड 8, 9,10,11,12,13 और 14 के लिए वार्ड 14 स्थित देवांगन समाज समलाई मंदिर के पास और बरमकेला के वार्ड 4 के लिए वार्ड 4 के चौपाल वार्ड चनामुड़ा बस्ती में आयोजित किया जाएगा।

About The Author