नक्सलवाद उन्मूलन नीति के तहत 40 लाख रूपए की राशि स्वीकृत
बीजापुर, 08 मई 2026/sns/- वामपंथी उग्रवाद प्रभावित हिंसा, सीमा पर से गोलीबरी तथा बारूदी सुरंग, आईईडी विस्फोटों में पीड़ित आम नागरिकों के परिवार की सहायता के लिए केन्द्रीय योजना से संबंधित संशोधित दिशा-निर्देशानुसार 24 अगस्त 2016 से पूर्व घटित घटनाओं के लिये 3 लाख रूपये तथा 24 अगस्त 2016 को अथवा इसके पश्चात हुई घटनाओं के लिये 5 लाख रूपये कुल 40 लाख रूपये सहायता राशि स्वीकृत की गई है।