नगरीय निकाय बीजापुर में कल 8 मई को आयोजित होगा जनसमस्या निवारण शिविर
बीजापुर, 08 मई 2026/sns/- नगरपालिका क्षेत्र में कुल सात वार्डों के नागरिकों के लिए सुशासन तिहार अन्तर्गत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन कल 08 मई 2026 को वार्ड क्रमांक 11 में पुलिस थाना के समीप दुर्गा पंडाल में आयोजित होगा जिसमें सम्मिलित वार्ड शहीद बुधराम राना नगर वार्ड क्रमांक 01, पंडित दीनदयाल उपाध्याय वार्ड क्रमांक 02, बीजा हल्बा वार्ड क्रमांक 03, महात्मा गांधी वार्ड क्रमांक 04 प्रवीर चन्द्र वार्ड क्रमांक 13, चिकट राज वार्ड क्रमांक 14, शहीद नारायण नगर वार्ड क्रमांक 15 के नागरिक अपनी मांगों एवं समस्या के संबंध में आवेदन दे सकेंगे। उक्त शिविर का नोडल अधिकारी तहसीलदार बीजापुर श्री पंचराम सलामे और सहायक नोडल अधिकारी श्रीमती श्रुति बंसोर को बनाया गया है।