*शासकीय सेवा के साथ-साथ समाज के लिए कार्य करना प्रेरणादाई :- एसीएस श्रीमती ऋचा शर्मा

*‘प्रोजेक्ट छाँव’ : अधिकारी-कर्मचारियों और उनके परिवारों के लिए व्यापक स्वास्थ्य एवं सेवा शिविर**मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देश पर जिला प्रशासन की पहल – एक ही स्थान पर स्वास्थ्य जांच, परामर्श और शासकीय सेवाओं की सुविधा*रायपुर, 09 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के निर्देशानुसार जिला प्रशासन का नवाचार ‘प्रोजेक्ट छाँव’ के पहल के तहत आज सरदार बलबीर सिंह जुनेजा इंडोर स्टेडियम, रायपुर में स्वास्थ्य शिविर का आयोजन किया गया, जिसमें नगर निगम रायपुर के 1000 से अधिक अधिकारी-कर्मचारी और उनके परिवारजनों ने विभिन्न स्वास्थ्य जांच एवं परामर्श का लाभ लिया।कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में अपर मुख्य सचिव एवं जिले की प्रभारी सचिव श्रीमती ऋचा शर्मा शामिल हुई। उन्होंने कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य सहित हर क्षेत्र से जुड़कर जिला प्रशासन नवाचार कर रहा है। शासकीय सेवा के अतिरिक्त समाज के लिए कार्य करना प्रेरणादाई है। यह पहल सभी शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारजनों के लिए सराहनीय है। जिला कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह के नेतृत्व में जिले में इस प्रकार नवाचार किए जा रहे हैं उसे आगे बढ़ाएं। मैं इस अभिनव पहल के लिए जिला प्रशासन को बधाई देती हूँ।कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने संबोधित करते हुए कहा कि जब हमारा परिवार स्वस्थ रहेगा, तभी हम अच्छे से कार्य कर पाएंगे। इसी कड़ी में सभी शासकीय कर्मचारी-अधिकारियों के परिवार का स्वास्थ्य परीक्षण हो सके, इसके लिए इस पहल की शुरुआत की गई थी। सभी शासकीय अधिकारी-कर्मचारी निस्वार्थ भाव से शासन के लिए कार्य करते हैं। सभी कर्मचारी अपने परिवार के साथ आते हैं और उनका निःशुल्क उच्च स्तरीय जांच एवं उपचार किया जाता है।उन्होंने कहा कि बच्चों के चेहरे पर मुस्कान लाने के लिए ‘प्रोजेक्ट उत्कर्ष’ की शुरुआत की गई है, जिसके तहत हर महीने बच्चों का प्रैक्टिस टेस्ट लिया जाता है। साथ ही, जिन बच्चों के होंठ कटे-फटे रहते हैं, उनके लिए ‘प्रोजेक्ट जिंदगी मुस्कुराई’ चलाया जा रहा है, जिसके अंतर्गत बच्चों की निःशुल्क प्लास्टिक सर्जरी की जाती है।जिला प्रशासन द्वारा प्रदेश भर के गरीब बच्चों के लिए पीएससी परीक्षा की तैयारी हेतु ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ चलाया जा रहा है। इसके तहत सभी उच्च स्तरीय अधिकारी मॉक इंटरव्यू लेते हैं। इस प्रोजेक्ट के अंतर्गत योग साधना केंद्र के 120 बच्चों ने परीक्षा दी और तैयारी की, जिनमें से चार बच्चे डिप्टी कलेक्टर पद पर चयनित हुए हैं। वहीं, ‘प्रोजेक्ट अनुभव’ के तहत यूपीएससी के इंटरव्यू में शामिल 4 में से 2 बच्चे यूपीएससी में चयनित हुए हैं, जो हम सभी जिलेवासियों के लिए गर्व की बात है।कलेक्टर डॉ. सिंह ने बताया कि लोगों को अंगदान एवं देहदान के लिए प्रेरित करने हेतु ‘प्रोजेक्ट दधीचि’ चलाया जा रहा है, जिसके तहत लोग स्वेच्छा से डोनेशन कर रहे हैं। उन्होंने महिला सशक्तिकरण के लिए संचालित ‘प्रोजेक्ट अजा’ के बारे में जानकारी दी तथा गांव को हाईटेक और स्मार्ट बनाने की दिशा में संचालित ‘प्रोजेक्ट ग्लोबल गांव’ के बारे में बताया, जिसके तहत नवा रायपुर स्थित ग्राम तूता में लगातार विकास कार्य किया जा रहा है। इन सभी प्रोजेक्ट के माध्यम से प्रशासन जिले के आम लोगों तक पहुंच रहा है और आम जनता का भी भरपूर समर्थन मिल रहा है।मुख्य अतिथि श्रीमती शर्मा ने जिला प्रशासन द्वारा संचालित प्रोजेक्ट अजा, प्रोजेक्ट वंदन, प्रोजेक्ट दस्तावेज, प्रोजेक्ट पाई-पाई, प्रोजेक्ट गुटर गू, प्रोजेक्ट दधीचि, प्रोजेक्ट रक्षा, प्रोजेक्ट आरोग्यं, प्रोजेक्ट मेडीगुरु, प्रोजेक्ट लाइफ-स्टाइल क्लिनिक सहित अन्य प्रोजेक्ट का अवलोकन किया। कलेक्टर डॉ. गौरव सिंह ने सभी प्रोजेक्ट के बारे में विस्तृत जानकारी दी। साथ ही विभिन्न प्रोजेक्ट के अंतर्गत कार्यरत लोगों को सम्मानित भी किया गया।शिविर में मैमोग्राफी, सोनोग्राफी, टीबी जांच, बोन डेंसिटी टेस्ट, ईसीजी, इको, ब्लड टेस्ट, RFT, LFT, विटामिन D3, B12, HbA1C, शुगर रैंडम जैसी कई जांचें की गईं। इसके अलावा शिशु रोग, दंत रोग, नेत्र रोग, कैंसर, किडनी रोग, न्यूरोलॉजी, मानसिक स्वास्थ्य, स्त्री रोग, कार्डियोलॉजी, गैस्ट्रोएंटरोलॉजी, अस्थि रोग, जनरल एवं लेप्रोस्कोपिक सर्जरी सहित विभिन्न विशेषज्ञ डॉक्टरों द्वारा परामर्श दिया गया।साथ ही, शिविर में आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस सहित विभिन्न शासकीय योजनाओं का पंजीयन एवं आवेदन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई गई। जरूरतमंदों को आवश्यक दवाइयां निःशुल्क वितरित की गई। *क्या है प्रोजेक्ट छाँव*शासकीय अधिकारी-कर्मचारी अपने व्यस्त कार्यालयीन जीवन के कारण वे और उनके परिवार स्वास्थ्य जांच और सरकारी योजनाओं के लाभ से वंचित रह जाते है। ’प्रोजेक्ट छाँव’ का उद्देश्य शासकीय कर्मचारियों और उनके परिवारों को एक ही स्थान पर एक ही छत के नीचे विभिन्न स्वास्थ्य सेवाओं और शासकीय योजनाओं की सुलभ और समेकित सुविधा प्रदान की जा रही है। ’प्रोजेक्ट छाँव’ के अंतर्गत प्रत्येक सप्ताह एक विशेष शिविर का आयोजन किया जाता है, जिसमें विभिन्न विभागों के कर्मचारियों के लिए विशेष दिवस निर्धारित किया जाता है। इन शिविरों में बीपी, शुगर, वजन, ऊँचाई जैसी प्रारंभिक स्वास्थ्य जाँच, सोनोग्राफी, मैमोग्राफी, टीबी जांच, ईसीजी, इको, बोन डेनसिटी की भी सुविधा उपलब्ध है। साथ ही जनरल फिजीशियन, स्त्री रोग विशेषज्ञ, बाल रोग विशेषज्ञ सहित अन्य विशेषज्ञ डॉक्टरों से परामर्श की सुविधा भी प्रदान की जा रही है। स्वास्थ्य जागरूकता के अंतर्गत पोषण, जीवनशैली और रोग-निरोधक उपायों से संबंधित जानकारी प्रदान की जाएगी। इसके अतिरिक्त, आयुष्मान कार्ड, आधार कार्ड, श्रम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस जैसी विभिन्न शासकीय योजनाओं का पंजीयन और आवेदन की सुविधा एक ही स्थान पर उपलब्ध कराई जाती है। शिविर में जरूरतमंदों को आवश्यक सामान्य दवाएँ भी निःशुल्क वितरित की जाती हैं, जिससे यह पहल एक समग्र, सुलभ और उपयोगी सेवा मंच के रूप में कार्य करती है।इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, अपर कलेक्टर श्री कीर्तिमान सिंह राठौर, एडीएम श्री उमाशंकर बंदे सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

About The Author