अपर कलेक्टर श्री मारकण्डेय ने पॉलीगॉन सर्वे कार्य का किया निरीक्षण

राजनांदगांव, 24 अक्टूबर 2026/sns/- कलेक्टर श्री जितेन्द्र यादव के निर्देशानुसार अपर कलेक्टर श्री सीएल मारकण्डेय ने आज राजनांदगांव तहसील अंतर्गत ग्राम सोमनी एवं घुमका तहसील अंतर्गत ग्राम भरदाखुर्द में पॉलीगॉन सर्वे कार्य का निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने सर्वे कार्य की प्रगति की जानकारी ली तथा संबंधित अधिकारियों एवं सर्वेयरों को कार्य में तेजी लाते हुए 30 अक्टूबर के पूर्व सर्वे पूर्ण करने के निर्देश दिए। अपर कलेक्टर श्री मारकण्डेय ने निरीक्षण के दौरान बताया कि राजनांदगांव तहसील में 45 सर्वेयरों द्वारा आज दोपहर 1 बजे तक 913 खसरों का सर्वे कार्य पूर्ण कर लिया गया है। तहसील में 2 हजार खसरों के सर्वे का लक्ष्य निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार घुमका तहसील में निर्धारित 750 खसरों के लक्ष्य के विरूद्ध दोपहर 1 बजे तक 328 खसरों का सर्वे पूर्ण किया जा चुका है। अपर कलेक्टर ने सर्वे कार्य की नियमित मॉनिटरिंग करने तथा निर्धारित समय-सीमा में गुणवत्तापूर्ण सर्वे सुनिश्चित करने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

About The Author