अस्पताल में कलेक्टर ने फूड पायजनिंग ग्रामीणों का जाना हाल

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 11 मई 2026/sns/- जिले के ग्राम पंचायत रेड़ा में रविवार शाम को गुपचुप खाने से  21 ग्रामीण फूड पायजनिंग के शिकार हुए। उल्टी आने और अस्वस्थ होने पर सरपंच ने सभी ग्रामीणों को जिला अस्पताल सारंगढ़ में इलाज के लिए भेजा।   इस घटना की सूचना मिलने पर तत्काल रात में ही ग्रामीणों का हालचाल जानने कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू अस्पताल पहुंची और ग्रामीणों के बेहतर इलाज के लिए डॉक्टरों को निर्देश दिए। वर्तमान में 4 मरीज को बेहतर इलाज के लिए रायगढ़ रिफर किया गया है, बाकी मरीज सामान्य है इन्हे एहतियात के लिए अस्पताल में ही सामान्य चेकअप और दवा दिया जा रहा है।

About The Author