महतारी वंदन योजना बनी हूंगी के जीवन का संबल
सुकमा, 11 मई 2026/sns/-छत्तीसगढ़ सरकार की महत्वाकांक्षी ’महतारी वंदन योजना’ प्रदेश की लाखों महिलाओं के जीवन में खुशहाली और आत्मविश्वास का संचार कर रही है। ग्रामीण क्षेत्रों में यह योजना उन महिलाओं के लिए विशेष रूप से वरदान साबित हो रही है, जिन्होंने विपरीत परिस्थितियों में भी हार नहीं मानी है। ऐसी ही एक मिसाल पेश की है ग्राम पंचायत बंडा के आश्रित गांव उसकेवाया की रहने वाली श्रीमती हूंगी माड़वी ने।
योजना से संवर रहा बच्चों का भविष्य
हूंगी बताती हैं कि हर महीने उनके खाते में आने वाले 1000 की राशि ने उनकी आर्थिक चिंता को काफी हद तक दूर कर दिया है। उन्होंने इन पैसों से अपने बच्चों के लिए पौष्टिक आहार का इंतजाम किया। योजना से मिलने वाली राशि का उपयोग वे दैनिक उपयोग के सामान की सामग्री बाजार से खरीदने में करती हैं। मजदूरी करके और महतारी वंदन के पैसों से उनका जीवन यापन चलता है। हूंगी ने अपनी खुशी साझा करते हुए कहा,महतारी वंदन योजना से मिल रही सहायता के लिए मैं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि हम जैसी महिलाओं को आर्थिक रूप से सशक्त बनाया। इन पैसों से अब मुझे छोटी-छोटी जरूरतों के लिए किसी के आगे हाथ नहीं फैलाना पड़ता।
कठिन समय में मिला शासन का साथ
हूंगी का जीवन संघर्षों से भरा रहा है। बीहड़ पहुँचविहीन गांव में कठिन समय में मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय सरकार की ’महतारी वंदन योजना’ उनके लिए एक बड़ी राहत बनकर आई।
महिला सशक्तिकरण की नई इबारत
शासन की एक छोटी सी आर्थिक मदद किसी परिवार की दिशा बदल सकती है। महतारी वंदन योजना ने न केवल हूंगी को आत्मनिर्भर बनाया है, बल्कि उनके बच्चों के भविष्य को भी सुरक्षित किया है। आज राखी अपने गाँव में स्वावलंबन की एक नई पहचान बन चुकी हैं।