आंगनबाड़ी भर्ती हेतु दावा-आपत्ति सूची जारी, अंतिम तिथि 20 मई निर्धारित

सुकमा, 12 मई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अन्तर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र  25 मार्च 2026 के द्वारा 02 आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं 05 आंगनबाड़ी सहायिका के पद हेतु आवेदन पत्र आमंत्रित किया गया था, जिसमें कार्यकर्ता हेतु 04 आवेदन प्राप्त हुआ तथा सहायिका हेतु 14 आवेदन कुल मिलाकर 18 आवेदन प्राप्त हुआ है। दो केन्द्रो क्रमशः 01 पेरमापारा पंचायत गोडेरास 02 माण्डोपारा पंचायत सिरसट्टी केन्द्रो के लिए एक भी आवेदन प्राप्त नही हुआ है प्राप्त आवेदनों का मूल्यांकन कर दावा आपत्ति सूची का प्रकाशन किया जा रहा है। जिस किसी को भी इस पर किसी प्रकार का आपत्ति है, वह अपनी दावा आपत्ति परियोजना कार्यालय सुकमा में 20 मई तक कार्यालयीन समय 10ः00 से 05ः30 के बीच प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय और तिथि के पश्चात प्राप्त दावे पर विचार नहीं किया जावेगा।

About The Author