आंगनबाड़ी कार्यकर्त्ता पद में पदोन्नति हेतु दावा-आपत्ति सूची जारी

सुकमा, 12 मई 2026/sns/- एकीकृत बाल विकास परियोजना सुकमा अंतर्गत ग्राम पंचायत क्षेत्र में 25 मार्च 2026 को आंगनबाड़ी सहायिका से कार्यकर्ता पद पर पदोन्नति हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए थे। इस प्रक्रिया में 01 कार्यकर्ता पद के लिए कुल 01 आवेदन प्राप्त हुआ है।
प्राप्त आवेदन का मूल्यांकन पूर्ण कर दावा-आपत्ति सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। यदि किसी अभ्यर्थी को सूची के संबंध में किसी प्रकार की आपत्ति हो तो वह अपनी दावा-आपत्ति परियोजना कार्यालय सुकमा में 11 मई 2026 से 20 मई 2026 तक कार्यालयीन समय सुबह 10ः00 बजे से शाम 5ः30 बजे के बीच प्रस्तुत कर सकता है। निर्धारित तिथि के बाद प्राप्त दावा-आपत्तियों पर किसी प्रकार का विचार नहीं किया जाएगा।

About The Author