दिशा समिति की प्रथम बैठक आज
बलौदाबाजार, 13 मई 2026/sns/- वर्ष 2026 की प्रथम जिला विकास समन्दय एवं निगरानी समिति (दिशा) की बैठक 14 मई 2026 को अपरान्ह 3 बजे से जिला पंचायत सभाकक्ष में नियत की गई है।बैठक में सांसद लोकसभा क्षेत्र जांजगीर-चांपा श्रीमती कमलेश जांगड़े की अध्यक्षता एवं सांसद लोकसभा क्षेत्र-रायपुर श्री बृजमोहन अग्रवाल की सह-अध्यक्षता होगी।
विशा समिति की बैठक उपरांत सड़क सुरक्षा समिति एवं जीवन दीप समिति की बैठक भी होगी। बैठक में एजेंडा अनुसार अपने विभाग से संबंधित विभागीय जानकारी के साथ नियत समय पर उपस्थित होने के निर्देश अधिकारियो को दिये गये हैं।