नगर पंचायत भोपालपटनम के वार्ड क्रमांक 12 में पार्षद उप निर्वाचन निरस्त
बीजापुर, 13 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा नगर पंचायत भोपालपटनम के वार्ड क्रमांक 12 के लिए पार्षद पद हेतु प्रस्तावित उप निर्वाचन को विलोपित करने संबंधी निर्देश जारी किए गए हैं।
राज्य निर्वाचन आयोग के निर्देशों के परिपालन में वार्ड क्रमांक 12 के पार्षद पद के निर्वाचन हेतु जारी निर्वाचन सूचना प्रारूप-2 को निरस्त किया जाता है। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू होगा।