पंचायत उप निर्वाचन 2026 सार्वजनिक स्थलों से राजनीतिक प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश

बीजापुर, 13 मई 2026/sns/- त्रिस्तरीय पंचायत उप निर्वाचन-2026 के लिए छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग द्वारा निर्वाचन कार्यक्रम की घोषणा कर दी गई है। निर्वाचन की घोषणा के साथ ही संबंधित पंचायत क्षेत्रों में आदर्श आचार संहिता प्रभावशील हो गई है। आदर्श आचार संहिता के पालन सुनिश्चित करने हेतु संबंधित निर्वाचन क्षेत्रों के कार्यालय भवनों एवं सार्वजनिक स्थलों से अनाधिकृत राजनीतिक प्रचार सामग्री हटाने के निर्देश जारी किए गए हैं। इसके अंतर्गत बस, बस स्टैंड, सड़क, पुल-पुलिया, बिजली के खंभे सहित अन्य सार्वजनिक संपत्तियों पर किए गए दीवार लेखन, बैनर, झंडे, पोस्टर, तस्वीर एवं अन्य प्रचार सामग्री को तत्काल हटाने कहा गया है। साथ ही निजी संपत्तियों पर लगाए गए अनाधिकृत राजनीतिक प्रचार सामग्री एवं संपत्ति विरूपण को भी हटवाने के निर्देश दिए गए हैं।

About The Author