चिचिरदा शिविर में मौक़े पर 450 आवेदनों का किया गया निराकरण
बलौदाबाजार, 13 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार अंतर्गत बुधवार को विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत चिचिरदा में समाधान शिविर का आयोजन किया गया। इस शिविर में चिचिरदा सहित 17 ग्राम पंचायत के लोग शामिल हुए। इस दौराण लगभग 1145 आवेदन प्राप्त हुए जिसमें से 450 का मौक़े पर ही निराकरण किया गया।
शिविर में जनपद अध्यक्ष सुलोचना यादव सहित स्थानीय जनप्रतिनिधियों ने विभिन्न योजना के तहत हितग्राहियों को सामग्री, चेक और सम्मान पत्र दिया गया। इसमें खाद्य विभाग द्वारा राशन कार्ड, स्वास्थ्य विभाग द्वारा आयुष्मान कार्ड पंचायत एवं ग्रामीण विकास विभाग द्वारा मनरेगा जॉब कार्ड, पीएम आवास योजना अंतर्गत आवास क़ी चाबी, मछली पालन विभाग द्वारा महाजाल व आइस बॉक्स, उद्यानिक़ी विभाग द्वारा 10 हितग्राहियों को फलदार पौधे,खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा बच्चों को स्पोर्ट्स किट शामिल हैं।विभिन्न विभागों के द्वारा लगाए गये स्टॉल में लोगों को योजनाओं की जानकारी दी गई म इसके साथ ही मंच से बारी बाटी से विभागीय गतिविधियों की भी जानकारी दी गई।
बुधवार को ग्रामीण क्षेत्र में ग्राम पंचायत चिचिरदा के साथ ही विकासखण्ड सिमगा के ग्राम जांगड़ा में भी शिविर आयोजन हुआ। इसके साथ ही 7 नगरीय निकायों में भी शिविर आयोजित हुआ।