सुकमा में रोजगार का सुनहरा अवसर 18 मई को होगा रोजगार मेला निजी कंपनी में 200 मीटर तक नीशियनों की होगी भर्ती
सुकमा, 13 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ के सुकमा जिले में शिक्षित बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार का एक सुनहरा अवसर सामने आया है। जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र, सुकमा द्वारा आगामी 18 मई को स्थानीय कार्यालय परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेले का भव्य आयोजन किया जा रहा है। इस मेले के माध्यम से ‘परिश्रम ह्यूमन रिसोर्स’ निजी कंपनी द्वारा संपूर्ण छत्तीसगढ़ में कार्य करने हेतु इलेक्ट्रिक मीटर तकनीशियन (पुरुष) के कुल 200 रिक्त पदों पर सीधी भर्ती की जाएगी। इस पहल का मुख्य उद्देश्य स्थानीय युवाओं को आत्मनिर्भर बनाना और उन्हें निजी क्षेत्र में सम्मानजनक करियर प्रदान करना है। चयनित उम्मीदवारों को 15,000 रुपये से लेकर 20,000 रुपये तक का मासिक वेतन दिया जाएगा, साथ ही ईपीएफ, आवास की सुविधा और प्रदर्शन के आधार पर प्रोत्साहन राशि जैसे लाभ भी प्रदान किए जाएंगे। इस भर्ती के लिए 25 से 45 वर्ष की आयु के पुरुष अभ्यर्थी पात्र होंगे, जिन्होंने न्यूनतम 10वीं, 12वीं या इलेक्ट्रीशियन व इलेक्ट्रिकल ट्रेड में ITI/NTC/NCVT डिप्लोमा उत्तीर्ण किया हो। कार्य की प्रकृति को देखते हुए अभ्यर्थियों के पास वैध ड्राइविंग लाइसेंस के साथ स्वयं की बाइक होना अनिवार्य किया गया है। इच्छुक उम्मीदवारों को सूचित किया गया है कि वे इस रोजगार मेले में शामिल होने के लिए आधिकारिक वेबसाइट **https://erojgar.cg.gov.in/** पर ऑनलाइन पंजीकरण अवश्य करा लें, क्योंकि ऑफलाइन आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे। मेले के दिन अभ्यर्थियों को अपने साथ सभी शैक्षणिक दस्तावेज, निवास व जाति प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, रोजगार पंजीयन, ड्राइविंग लाइसेंस और पासपोर्ट साइज फोटो की मूल प्रतियों के साथ उनकी छायाप्रति लाना आवश्यक है। सुबह 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक चलने वाले इस शिविर में पात्र उम्मीदवारों का मौके पर ही चयन किया जाएगा।