जिला बीजापुर में विशेष आवश्यकता वाले 161 बच्चों के लिए आकलन सह शिविर का आयोजन

बीजापुर, 03 नवम्बर 2026/sns/-कार्यालय समग्र शिक्षा छत्तीसगढ़, रायपुर के निर्देशानुसार, कलेक्टर बीजापुर श्री विश्वदीप के आदेश एवं जिला मिशन संचालक श्रीमती नम्रता चौबे के निर्देश पर, जिला शिक्षा अधिकारी श्री राजेश पाण्डेय के मार्गदर्शन तथा जिला मिशन समन्वयक श्री जी.बी.एस. रेड्डी के नेतृत्व में जिला बीजापुर के चारों विकासखंडों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों के लिए आकलन सह शिविर का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम में विकासखंड स्तर पर बीआरपी अनिरुद्ध गिलहरे भोपालपटनम, बेदराम निषाद आवापल्ली, चितूराम बघेल बीजापुर एवं सुनील तायवाडे भैरमगढ़ द्वारा महत्वपूर्ण भूमिका निभाई गई। साथ ही सहायक कार्यक्रम समन्वयक श्री तारकेश्वर पैकरा के विशेष सहयोग एवं मार्गदर्शन में शिविरों का सफल आयोजन किया गया। आयोजित शिविरों में विशेष आवश्यकता वाले बच्चों का आकलन किया गया। साथ ही बच्चों को दिव्यांगता प्रमाण पत्र, यूडीआईडी कार्ड, आवश्यकतानुसार सहायक उपकरण एवं शासन द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं तथा सुविधाओं की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई। इन सुविधाओं का लाभ प्राप्त करने की प्रक्रिया से भी बच्चों एवं उनके पालक-अभिभावकों को अवगत कराया गया।

शिविरों में पालक-अभिभावकों एवं शिक्षक समुदाय की सक्रिय एवं उत्साहपूर्ण सहभागिता रही। चारों विकासखंडों में आयोजित इन शिविरों में कुल 150 पालक-अभिभावकों एवं शिक्षकों ने सहभागिता निभाई। शिक्षकों द्वारा विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की पहचान, उनकी शैक्षणिक एवं व्यक्तिगत आवश्यकताओं के आकलन तथा शिविर में उनकी उपस्थिति सुनिश्चित करने में महत्वपूर्ण सहयोग प्रदान किया गया। वहीं पालक-अभिभावकों ने भी सक्रिय रूप से भाग लेकर बच्चों की शिक्षा एवं सर्वांगीण विकास के प्रति अपनी जागरूकता एवं जिम्मेदारी का परिचय दिया।

विकासखंडवार विशेष आवश्यकता वाले बच्चों की उपस्थिति जिनमें विकासखंड भोपालपटनम के 49 बच्चे। आवापल्ली 20 बच्चे। बीजापुर 68 बच्चे एवं विकासखंड भैरमगढ़ के 24 बच्चे शामिल हैं। इस प्रकार चारों विकासखंडों में कुल 161 विशेष आवश्यकता वाले बच्चों एवं 150 पालक-अभिभावकों तथा शिक्षकों ने सहभागिता निभाई।

जिला मिशन समन्वयक का संदेश- जिला मिशन समन्वयक श्री जी.बी.एस. रेड्डी ने इस पहल को सफल बनाने में चारों विकासखंडों के बीआरपी, शिक्षकों एवं पालक-अभिभावकों के सहयोग एवं सहभागिता की सराहना की। उन्होंने कहा कि विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को बेहतर शैक्षणिक वातावरण एवं आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराने के लिए भविष्य में भी इसी प्रकार समन्वित प्रयास जारी रखे जाएंगे।

जिला प्रशासन एवं समग्र शिक्षा विभाग के संयुक्त प्रयासों से आयोजित ये शिविर विशेष आवश्यकता वाले बच्चों को शासन की योजनाओं एवं सुविधाओं से जोड़ने, उनकी आवश्यकताओं की पहचान करने तथा उन्हें समान शैक्षणिक अवसर प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल साबित हुए।

About The Author