सुकमा जिले के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में संविदा शिक्षकों की भर्ती
सुकमा, 13 मई /2026/sns/- जिले में संचालित स्वामी आत्मानंद उत्कृष्ट अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पावारास सुकमा, कोण्टा, कुकानार एवं तोंगपाल में शैक्षिक पदों पर संविदा सहायक शिक्षक एवं प्री-प्राईमरी शिक्षकों की नियुक्ति हेतु जिला शिक्षा कार्यालय द्वारा संशोधित विज्ञापन क्रमांक 150/स्वा.आ.उ.अ.मा.वि./संविदा भर्ती/विज्ञापन/2025-26 जारी किया गया था। इसके अंतर्गत इच्छुक अभ्यर्थियों से दिनांक 20 अप्रैल तक आवेदन पत्र आमंत्रित किए गए थे। विज्ञापन के अनुक्रम में सहायक शिक्षक हिन्दी, विज्ञान एवं गणित (अंग्रेजी माध्यम) तथा प्री-प्राईमरी पदों हेतु पात्र एवं अपात्र अभ्यर्थियों की सूची जारी कर दी गई है। यदि किसी अभ्यर्थी को सूची में किसी कॉलम या विवरण को लेकर आपत्ति हो तो वे दिनांक 22 मई को सायं 5 बजे तक कार्यालयीन समय में जिला शिक्षा कार्यालय, जिला सुकमा के सेजेस शाखा के लिपिक के पास प्रमाणिक दस्तावेजों सहित दावा/आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय सीमा के बाद प्राप्त दावा/आपत्ति या आवेदन के साथ संलग्न नहीं किए गए दस्तावेजों को स्वीकार नहीं किया जाएगा। दावा/आपत्ति की प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात शीघ्र ही दस्तावेज सत्यापन की प्रक्रिया आयोजित की जाएगी, जिसकी सूचना जिले की वेबसाइट पर प्रकाशित की जाएगी। जिला शिक्षा कार्यालय ने सभी आवेदकों से अपील की है कि वे दस्तावेज सत्यापन हेतु पूर्ण तैयारी रखें तथा समय-समय पर सुकमा जिले की आधिकारिक वेबसाइट का नियमित अवलोकन करते रहें, ताकि किसी भी सूचना से वंचित न रहें।