15 मई को विकासखण्ड सीतापुर के मूरता में 16 ग्राम पंचायतों

अम्बिकापुर, 14 मई 2026/sns/-  “सुशासन तिहार-2026“ अंतर्गत 15 मई को जिले के ग्रामीण क्षेत्र में एक एवं नगरीय क्षेत्र में दो जनसमस्या निवारण शिविर आयोजित होंगे। विकासखण्ड सीतापुर में शिविर स्थल मूरता (पंचायत भवन के पास) में शिविर लगेगा। जिसमें 16 ग्राम पंचायतों आमाटोली, एरण्ड, बगडोली, भवराडांड, बमलाया, भुसु, देवगढ़, ढ़ेकीडोली, ढेलसरा, खाड़ादोरना, मूरता, नावापारा, रायकेरा, रजपुरी, सहनपुर, सोनतराई के ग्रामीण अपने मांगो एवं शिकायतों सम्बन्धी आवेदन देंगे। शिविर प्रभारी अधिकारी अनुविभागीय अधिकारी (राजस्व) सीतापुर एवं सहायक प्रभारी अधिकारी मुख्य कार्यपालन अधिकारी जनपद पंचायत सीतापुर होंगे।

इसी प्रकार नगर पालिक निगम अम्बिकापुर में शिविर स्थल कुशाभाऊ ठाकरे भवन लोकनायक जयप्रकाश वार्ड क्रमांक 30 अम्बिकापुर में 07 वार्डों हेतु शिविर होगा। जिसमें वार्ड क्रमांक 21, 22, 23, 24, 29, 30, 31 वार्ड शामिल हैं। शिविर प्रभारी अधिकारी उप अभियंता श्री प्रेम प्रकाश दुबे होंगे। वहीं नगर पंचायत लखनपुर में शिविर स्थल शिवपुर प्रा. शाला में वार्ड क्रमांक 15 के वार्डवासियों के लिए शिविर होगा। शिविर प्रभारी अधिकारी नगर पंचायत लखनपुर के उप अभियंता श्री प्रदीप एक्का होंगे। बता दें शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं की उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत 10 जून तक जिले में शिविर आयोजित होंगे।

About The Author