समाधान शिविर में मनीष यादव को मिली शौचालय की स्वीकृति

मुंगेली, 15 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत आयोजित समाधान शिविर में समस्याओं के त्वरित निराकरण के साथ आमजनों को शासन की जनकल्याणकारी योजनाओं का लाभ भी दिलाया जा रहा है। इसी कड़ी में विकासखंड मुंगेली के ग्राम चमारी में आयोजित समाधान शिविर में ग्राम दुल्लापुर निवासी मनीष यादव को शौचालय निर्माण की स्वीकृति प्रदान की गई। कार्यक्रम में मुंगेली विधायक श्री पुन्नूलाल मोहले ने मनीष यादव को शौचालय स्वीकृति प्रमाण पत्र सौंपते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। शौचालय की स्वीकृति मिलने से मनीष यादव और उनके परिवार में खुशी का माहौल है। उन्होंने कहा कि अब उनके परिवार को स्वच्छ और सुरक्षित सुविधा उपलब्ध हो सकेगी।
मनीष यादव ने बताया कि उनके घरे में लंबे समय से शौचालय निर्माण की आवश्यकता थी, लेकिन आर्थिक स्थिति के कारण यह संभव नहीं हो पा रहा था। समाधान शिविर में आवेदन करने के बाद उनकी समस्या का त्वरित निराकरण हुआ और उन्हें योजना का लाभ मिला। उन्होंने कहा कि सुशासन तिहार के माध्यम से जिले में आम नागरिकों को विभिन्न शासकीय योजनाओं का लाभ सरलता और पारदर्शिता के साथ उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने शासन एवं जिला प्रशासन के प्रति आभार व्यक्त किया।

About The Author