कुसमी में समाधान शिविर आज18 ग्राम पंचायत के ग्रामीण होंगे शामिल
बलौदाबाजार, 15 मई 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में शनिवार 16 मई को विकासखंड पलारी के ग्राम पंचायत कुसमी में समाधान शिविर आयोजित होग़ा।
शिविर में ग्राम पंचायत घोटिया, कुकदा, पठारीडीह, गोड़ा, औरांसी, गितकेरा, सैहा, बेल्हा, गातापार, दतान प, घिरघोल, सर्रा, सिंघोरा, गिर्रा, सिसदेवरी, मुड़पार एवं खैरा कुसमी कुल 18 ग्राम पंचायत के ग्रामीण शामिल होंगे। शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होग़ा ।
कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे।