नयापारा, सिंगारपुर, सिमगा एवं रोहांसी में समाधान शिविर आज

बलौदाबाजार, 19 मई 2026/sns/- राज्य शासन के निर्देशानुसार जन शिकायतों का समयबद्ध एवं प्रभावी निराकरण सुनिश्चित करने तथा आम जनता को सुगम, पारदर्शी एवं त्वरित रूप से सेवाओं क़ी उपलब्धता सुनिश्चित कराने हेतु सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत जिले के ग्रामीण एवं नगरीय क्षेत्रों में जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया जा रहा है। इसी कड़ी में बुधवार 20 मई को ग्रामीण क्षेत्रों में 2 स्थान पर एवं 2 नगरीय क्षेत्र में समाधान शिविर का आयोजन होग़ा। शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होग़ा ।

विकासखंड बलौदाबाजार के ग्राम पंचायत नयापारा में शिविर आयोजित होग़ा जिसमें ग्राम पंचायत सुढे़ला, खटियापाटी, सुढ़ेली, जुड़ा, जामडीह, खैदा(ड), लवनबन, डोटापार, नयापारा, लाहोद, मुण्डा, कोलिहा,गिंदोला,खम्हारडीह, डमरू, चिरपोटा, ताराशिवतिल्दा के ग्रामीण शामिल होंगे। इसीतरह विकासखंड भाटापारा के ग्राम पंचायत सिंगारपुर शिविर में कोनी,जरहागांव, कोटमी, परसवानी अ, अकोली, निपनिया, भरतपुर, धौराभांठा, सेम्हराडीह, भोथीडीह, खपरी एस, सिलवा, गुड़ाघाट, सिंगारपुर, लमती, कोदवा एवं गोढ़ी एस शामिल है। नगरीय निकाय अंतर्गत नगर पंचायत सिमगा में शिव मंदिर शंकर नगर, नगर पंचायत रोहांसी के रामायण चौक में शिविर आयोजित होग़ा।

कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान विभागीय स्टॉल लगाए जाएंगे। शिविर में अधिक से अधिक लोगों क़ी उपस्थिति हेतु शिविर आयोजन के पूर्व सभी सम्बधित गांव में मुनादी कराने के निर्देश दिये गए हैं।

About The Author