पीएम आवास सहित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं

 सारंगढ़ बिलाईगढ़, 19 मई 2026/sns/-कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू ने कलेक्टोरेट सभाकक्ष में  जिले के अधिकारियों की उपस्थिति में जिले के विकास कार्यों का समीक्षा किया। कलेक्टर ने जिले में पेयजल की स्थिति जानकारी लेकर ईई पीएचई को निर्देश दिए कि, जिले भर में पेयजल आपूर्ति और उपलब्धता हो, यह सुनिश्चित करें। कलेक्टर ने स्कूल कॉलेज के पास सामूहिक शौचालय निर्माण करने के निर्देश दिए। सभी बंद पड़े सामूहिक शौचालय निर्माण को जीर्णोद्धार करें।

कलेक्टर ने आयुष्मान कार्ड, शहीद वीर नारायण सिंह, गैर संचारी रोग कैंसर, मधुमेह, हाई ब्लड प्रेशर, जिला अस्पताल भवन, कार्यालय जिला कलेक्टर, एसडीएम, जिला पशुधन, दुलोपाली हाईस्कूल, ईवीएम वीवीपैट स्टोर, ट्राइबल हॉस्टल जीर्णोद्धार के विकास कार्यों की वर्तमान स्थिति की जानकारी ली। उन्होंने कहा कि सभी स्थानों में श्रमिकों की संख्या बढ़ाएं। पीएम आवास सहित सभी निर्माण कार्यों में गुणवत्ता के साथ कोई समझौता नहीं की जाएगी।

समय सीमा की बैठक में जिलाधीश ने एग्रीस्टेक किसान पंजीयन का पटवारी आईडी में लंबित प्रकरणों की समीक्षा करने तहसीलदारों को निर्देश दिए। कलेक्टर के द्वारा नगरीय निकायों में पीएम स्वनिधि योजना, पीएम आदर्श ग्राम योजना, धरती आबा, विभिन्न प्राधिकरण अंतर्गत निर्माण कार्य, हर घर जल, सरिया अमृत मिशन 2.0 अंतर्गत इंटेकवेल, भवन, वाटर फ़िल्टर प्लांट, अपार आईडी, आधार (एमबीयू) आधार बनाने हेतु शेष (पोषण ट्रेकर), ईडिस्ट्रिक्ट, सेवा सेतु, पीएम किसान ईकेवायसी, जिले में रासायनिक खाद वितरण, भंडारण, मांग, राशनकार्ड ईकेवायसी, ईऑफिस, रोजगार मेला, अग्निवीर भर्ती की निशुल्क कोचिंग, बाढ़ग्रस्त गांव की प्रारम्भिक तैयारी, पहुँचविहीन ग्रामों की जानकारी, सीएम घोषणा सहित अन्य निर्माण कार्यों की प्रगति का समीक्षा किया गया।

महतारी वंदन हितग्राहियों के ईकेवायसी कार्य शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश

आंगनबाड़ी भवन के अब तक हुए निर्माण को अपडेट करने और महतारी वंदन हितग्राहियों के ईकेवायसी कार्य को प्राथमिकता के साथ शीघ्र पूर्ण करने के निर्देश कलेक्टर ने महिला एवं बाल विकास अधिकारी को दिए।

About The Author