सारंगढ़ के सुशासन शिविर में हितग्राहियों को दिया गया लाभ
सारंगढ़-बिलाईगढ़, 19 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री विष्णु देव साय की मंशानुरूप एवं कलेक्टर पद्मिनी भोई साहू के निर्देशानुसार सारंगढ़ नगरपालिका क्षेत्र में मंगलवार को सुशासन तिहार शिविर का आयोजन राजापारा रंगमंच में किया गया। शिविर में बड़ी संख्या में नगरवासी पहुंचे और शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी प्राप्त कर लाभ लिया।
शिविर में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत निर्मित भवनों के लिए 6 हितग्राहियों को अनुज्ञा प्रमाण पत्र प्रदान किया गया। वहीं प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत निर्माण पूर्ण करने वाले 3 हितग्राहियों को भवन पूर्णता प्रमाण पत्र भी वितरित किया गया। हितग्राहियों ने शासन की इस योजना के लिए प्रसन्नता व्यक्त करते हुए प्रशासन का आभार जताया।
महिला एवं बाल विकास विभाग द्वारा आयोजित कार्यक्रम में 2 अन्नप्राशन एवं 2 गोदभराई कार्यक्रम संपन्न कराए गए। गर्भवती महिलाओं एवं बच्चों के स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी भी दी गई। विभाग द्वारा महिलाओं एवं बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य और देखभाल के प्रति जागरूकता फैलाने का कार्य किया गया।
शिविर में खाद्य विभाग की ओर से 2 हितग्राहियों को राशन कार्ड वितरित किए गए। वहीं स्वास्थ्य विभाग द्वारा 2 हितग्राहियों को आयुष्मान कार्ड प्रदान किया गया तथा जरूरतमंद लोगों को फूड बास्केट का वितरण भी किया गया। स्वास्थ्य विभाग के स्टॉल में नगरवासियों का ब्लड प्रेशर, शुगर एवं अन्य स्वास्थ्य जांच की गई, जिसमें बड़ी संख्या में लोगों ने स्वास्थ्य परीक्षण कराया।
सुशासन तिहार शिविर में विभिन्न विभागों द्वारा स्टॉल लगाकर शासन की योजनाओं की जानकारी दी गई तथा आमजनों की समस्याएं एवं आवेदन भी प्राप्त किए गए। विभागीय अधिकारियों ने मौके पर ही कई समस्याओं का निराकरण किया तथा आवश्यक मार्गदर्शन प्रदान किया।
कार्यक्रम में नगर के पार्षदगण, जनप्रतिनिधि, नगरपालिका सीएमओ ज्ञानपुंज कुलमित्र , विभिन्न विभागों के अधिकारी-कर्मचारी एवं बड़ी संख्या में नागरिक उपस्थित रहे। शिविर के माध्यम से आमजन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने एवं समस्याओं के त्वरित समाधान का प्रयास किया गया।