वैकल्पिक व्यवस्थाएं एवं हेल्पलाइन नम्बर जारी
दुर्ग, 19 मई 2026/sns/- राष्ट्रीय संगठन ऑल इंडिया ऑर्गनाईजेशन ऑफ केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट एसोसिएशन द्वारा अपनी मांग पर 20 मई को एक दिवसीय राष्ट्रव्यापी दवा व्यापार बंद का आह्वान किया है।
इस स्थिति से निपटने के लिए जिला कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह के निर्देशानुसार खाद्य एवं औषधि प्रशासन विभाग द्वारा आम जनता की सुविधा के लिए वैकल्पिक व्यवस्थाएं व हेल्पलाइन नंबर जारी किए गए हैं। जिसमें कोई आपातकालीन स्थिति निर्मित होने पर तुरंत पास के नजदीकी अस्पताल में एवं जिला चिकित्सालय / सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में संपर्क किया जा सकता है। जिला चिकित्सालय एवं समस्त सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों में एवं निजी स्तर पर संचालित प्रधानमंत्री भारतीय जन औषधि केंद्रों एवं श्री धनवंतरी जेनरिक मेडिकल स्टोर्स को 20 मई 2026 को निश्चित रूप से संचालित रखने के निर्देश जारी किये गए हैं ताकि आम जनों को दवाईयां मिलने में असुविधा ना हो। कोई भी परेशानी अथवा आपातकालिन स्थिति निर्मित होने पर जिला दुर्ग केमिस्ट एण्ड ड्रगिस्ट के अध्यक्ष श्री वकार हसन कामदार के मोबाईल नंबर 9826421919 एवं सचिव श्री दीपक बंसल के मोबाईल नंबर 9827476558 पर संपर्क किया जा सकता है, साथ ही खाद्य एवं औषधि प्रशासन की ओर से दुर्ग शहर हेतु औषधि निरीक्षक श्रीमती गायत्री पटेल मोबाईल नंबर 7974403711, भिलाई शहर हेतु औषधि निरीक्षक श्री विशनु प्रसाद साहू मोबाईल नंबर 8770660537 एवं धमधा एवं पाटन तहसील हेतु औषधि निरीक्षक श्रीमती जागेश्वरी साहू मोबाईल नंबर 9827398567 से संपर्क किया जा सकता है।