जनजाति गरिमा उत्सव-जनभागीदारी अभियान 18 से 25 मई

दुर्ग, 19 मई 2026/sns/- भारत सरकार, जनजातीय कार्य मंत्रालय द्वारा ’’धरती आबा जनजातीय ग्राम उत्कर्ष अभियान (आदि कर्मयोगी अभियान) के अंतर्गत जनजाति गरिमा उत्सव-जन भागीदारी अभियान 18 मई से 25 मई 2026 तक संचालित किया जा रहा है। इसका थीम ’’सबसे दूर, सबसे पहले” है। दुर्ग जिले के 4 ग्राम धरती आबा हेतु चयनित हैं। जिसमें से तीन ग्राम धमधा विकासखंड व एक ग्राम पाटन विकासखंड अंतर्गत हैं। इस अभियान के सफल क्रियान्वयन हेतु कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह की अध्यक्षता में कलेक्टोरेट सभाकक्ष में जिला स्तरीय बैठक आयोजित की गई।
 सहायक आयुक्त आदिवासी विकास श्री अविनाश श्रीवास ने अभियान के समस्त चरणों की विस्तृत जानकारी प्रदान की। बैठक में जिला पंचायत सीईओ, अपर कलेक्टर्स, सभी अनुविभागीय अधिकारी, जनपद पंचायत सीईओ, आदिवासी विकास विभाग, स्वास्थ्य विभाग, महिला एवं बाल विकास विभाग, खाद्य विभाग, कृषि विभाग, जनसंपर्क विभाग सहित अन्य सभी जिला स्तरीय विभागीय अधिकारी उपस्थित रहे।
बैठक में कलेक्टर श्री अभिजीत सिंह ने  जिले के 4 धरती आबा ग्रामों में 18 मई से 25 मई 2026 तक आयोजित होने वाले अभियान की विस्तृत समीक्षा की गई। अभियान के अंतर्गत ग्राम स्तर पर संतृप्तिकरण शिविर, स्वास्थ्य परीक्षण शिविर, जनसुनवाई, जागरूकता कार्यक्रम, ट्रांसेक्ट वॉक एवं जनजातीय गरिमा उत्सव आयोजित किए जाने के साथ-साथ आदि प्रसारण पोर्टल पर प्रतिदिन फोटोग्राफ्स व विडियो अपलोड करने के निर्देश दिए गए।

About The Author