सहायक शिक्षकों की संशोधित अंतरिम वरिष्ठता सूची जारी26 मई तक दावा-आपत्ति आमंत्रित

जगदलपुर, 20 मई 2026/sns/- शिक्षा विभाग के संयुक्त संचालक कार्यालय द्वारा सहायक शिक्षक एल.बी. (ई एवं टी संवर्ग) (स्नातक-स्नातकोत्तर एवं प्रशिक्षित) (संभाग स्तरीय) की दिनांक 1 अप्रैल 2025 की स्थिति में संशोधित अंतरिम वरिष्ठता सूची का प्रकाशन कर दिया गया है। कार्यालयीन पत्र के माध्यम से जारी की गई इस सूची के प्रकाशन के साथ ही संबंधित शिक्षकों को अपनी आपत्तियां दर्ज कराने का अवसर भी दिया गया है। विभाग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के अनुसार, यदि किसी सहायक शिक्षक को इस प्रकाशित वरिष्ठता सूची में कोई त्रुटि या विसंगति नजर आती है, तो वे मंगलवार 26 मई तक विकासखण्ड अथवा जिला स्तर पर अपनी दावा-आपत्ति सप्रमाण प्रस्तुत कर सकते हैं। निर्धारित समय-सीमा के पश्चात किसी भी दावे या आपत्ति को स्वीकार नहीं किया जाएगा। इसके साथ ही बस्तर संभाग के सभी जिला शिक्षा अधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे समय-सीमा के भीतर प्राप्त होने वाले सभी आवेदनों को विधिवत सूचीबद्ध करें और उनका गहन परीक्षण व निराकरण करते हुए अंतिम वरिष्ठता सूची 29 मई तक अनिवार्य रूप से संयुक्त संचालक कार्यालय में जमा कराएं।

About The Author