सुशासन तिहार 2026ः धरसींवा में लगा जनसमस्या निवारण शिविर, प्राप्त हुए 1100 आवेदन

*एक-एक हितग्राही की समस्या का गुणवत्तापूर्वक निदान किया जा रहा हैः धरसींवा विधायक श्री अनुज शर्मा*रायपुर, 20 मई 2026। मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय के संकल्प अनुसार जन-जन तक शासन की योजनाओं का लाभ पहुंचाने धरसींवा विकासखण्ड के ग्राम कुरूद (सिलयारी) के शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला में आज सुशासन तिहार 2026 के तहत जनसमस्या निवारण शिविर का आयोजन किया गया।धरसींवा विधायक पद्मश्री अनुज शर्मा जी ने कहा कि मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय जी के मंशानुरूप सुशासन तिहार का आयोजन किया जा रहा है जहां एक-एक हितग्राही की समस्या का गुणवत्तापूर्वक निदान प्रशासन द्वारा किया जा रहा है साथ ही उन्होंने जनता को सहयोग के लिए धन्यवाद दिया।जिला पंचायत अध्यक्ष श्री नवीन अग्रवाल ने कहा कि आज प्रशासन खुद जनता के द्वारा पर आया है। सभी हितग्राही अपनी-अपनी समस्या को आज सरकार के समक्ष रखें और निराकरण कराएं।इस जनसमस्या निवारण शिविर में कुल 1100 आवेदन प्राप्त हुए। शिविर में 30 नागरिकों को ड्रइविंग लर्निंग लाइसेंस, 30 आधार कार्ड, 10 श्रम कार्ड, 10 राशन कार्ड, 3 श्रवण यंत्र, 10 पेंशन स्वीकृत सहित लगभग 150 हितग्राहियों को सामग्री एवं प्रमाण पत्र दिए गए। इस अवसर पर जिला पंचायत सीईओ श्री कुमार बिश्वरंजन, एसडीएम श्री नंद कुमार चौबे एवं जनपद सीईओ धरसींवा आशीष केशरवानी सहित अधिक विभागों के अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित थे।

About The Author