सुकमा शिक्षा विभाग की मैराथन बैठक
सुकमा, 21 मई 2026/sns/- जिले की शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने और आगामी बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन सुनिश्चित करने के लिए कलेक्टर श्री अमित कुमार ने एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक ली। सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे तक चली इस मैराथन बैठक में जिले के सभी हाईस्कूल व हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य, विषय शिक्षक और छात्रावास अधीक्षक शामिल हुए। इस दौरान कलेक्टर ने प्रत्येक स्कूल के परीक्षा परिणामों की श्वन-टू-वनश् समीक्षा की। बेहतर प्रदर्शन करने वाले स्कूलों की जहां सराहना की गई, वहीं कमजोर परिणाम वाले विद्यालयों को सख्त चेतावनी देते हुए सुधार के कड़े निर्देश दिए गए।
बैठक में विद्यार्थियों के हित को सर्वाेपरि बताते हुए कलेक्टर ने आगामी सत्र से कड़े नियम लागू करने की घोषणा की। अब बोर्ड परीक्षा के आवेदन से पहले जिन छात्रों की उपस्थिति 75 प्रतिशत से कम होगी, उन्हें नियमित छात्र के रूप में परीक्षा में बैठने की अनुमति नहीं दी जाएगी; बल्कि उनके अभिभावकों को सूचित कर उन्हें स्वाध्यायी (प्राइवेट) या ओपन स्कूल से परीक्षा दिलवाई जाएगी। इसके साथ ही, कक्षा 9वीं और 11वीं के कमजोर बच्चों के लिए अतिरिक्त कक्षाएं लगाने और उनके पालकों से लगातार संपर्क में रहने के निर्देश भी दिए गए।छात्रों की उपस्थिति में पारदर्शिता लाने के लिए जिला प्रशासन ने एक बड़ा कदम उठाया है। आगामी सत्र से प्रत्येक छात्रावास और आश्रम में बायोमेट्रिक मशीनें लगाई जाएंगी, जहाँ विद्यार्थियों को दिन में दो बार अपनी उपस्थिति दर्ज करानी होगी। इसकी सीधी निगरानी ब्लॉक और जिला स्तर पर की जाएगी। शिक्षा के स्तर को सुधारने के लिए अब हर महीने टेस्ट लिए जाएंगे और प्राचार्यों के साथ मासिक समीक्षा बैठकें होंगी। कलेक्टर ने साफ चेतावनी दी है कि अगले सत्र में शत-प्रतिशत (100ः) से कम परिणाम आने पर संबंधित प्राचार्यों और शिक्षकों के खिलाफ सख्त अनुशासनात्मक कार्रवाई होगी।
सम्मान पाने वाले प्राचार्याे मे श्री शेख सगीर शा. नवीन हाईस्कूल फुलबगड़ी, श्री छोटे लाल नेताम शा. हाईस्कूल कोर्रा, श्री सहदेव सिंह शा.आरएमएसए हाईस्कूल कोंटा,श्री अषोक मिस्त्री शा. हाईस्कूल मुरतोंडा, श्री उमेन्द्र गोटी शा.आरएमएसए हाईस्कूल नीलावरम, श्री महादेव नेेगी शा. हाईस्कूल कांजीपानी, श्री यशवंत शांडिल्य शा. हाईस्कूल पेंदलनार, श्री पी.आर.मंडावी शा. हाईस्कूल गुम्मा, श्री मनमोहन सिंह ठाकुर शा.सेजेस स्कूल तालनार, श्री सोनु राम मरकाम शा. हाईस्कूल कुमाकोलेंग,श्री लखन लाल जुर्री शा. हाईस्कूल रामाराम, सुश्री मीना ठाकुर शा. उ.मा.वि.तोंगपाल, श्री बंसत टेकाम शा. उ.मा.वि.पुसपाल, श्री चंद्रकुमार यारदा शा. आरएमएसए हाईस्कूल चिंतागुफा, श्री सुरेन्द्र ठाकुर शा. उ.मा.वि. कोकावाड़ा, श्री अंजोर सिंह खरे शा. आरएमएसए हाईस्कूल भेज्जी, श्री राजेश यादव शा. आरएमएसए हाईस्कूल गादीरास, श्री भरत लाल साहू शा.पोर्टाकेबिन हाईस्कूल केरलापाल, सुश्री के.सारिका शा.उ.मा.वि. गोलापल्ली, श्री राजीव दीक्षित शा.पोर्टाकेबिन हाईस्कूल तोेंगपाल, श्री एस.के.दीप शा.कन्या उ.मा.वि.कोंटा, श्री एम.के.उसेंडी शा. उ.मा.वि.गादीरास, श्री नरेन्द्र कुमार शा. आरएमएसए हाईस्कूल गादीरास, श्री लछिंदर बघेल शा. उ.मा.वि.किकीरपाल, श्री अजय दीक्षित सेजस हाईस्कूल तोंगपाल, श्री रुपेष समरथ शा. उ.मा.वि. झापरा, श्री दिलहरण ध्रुव शा. हाईस्कूल कुंदनपाल, श्रीमती जेमी स्लेमेंट मदरटेरसा अंग्रेजी माध्यम हाईस्कूल सुकमा, श्री गणपत कष्यप सरस्वती षिषुमंदिर दोरनापाल, श्री अगस्टीन जेबराज आईएमएसटी हाईस्कूल दोरनापाल को सम्मानित किया गया।
समीक्षा बैठक में पढ़ाई के साथ-साथ स्कूलों और छात्रावासों की स्वच्छता एवं हाइजीन व्यवस्था पर भी विशेष जोर दिया गया। बैठक के समापन पर कलेक्टर श्री अमित कुमार ने बोर्ड परीक्षाओं में 100 प्रतिशत परिणाम देने वाले उत्कृष्ट प्राचार्यों को सम्मानित कर उनका हौसला बढ़ाया। इस महत्वपूर्ण जिला स्तरीय बैठक में जिला शिक्षा अधिकारी श्री जी.आर. मंडावी, सहायक आयुक्त श्री हेमंत सिन्हा सहित शिक्षा विभाग और आदिवासी विकास विभाग के सभी प्रमुख अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित रहे।