प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा का मॉडल आंसर जारी दावा आपत्ति 30 मई तक
बलौदाबाजार, 21 मई 2016/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य योजना अंतर्गत प्रयास आवासीय विद्यालय में सत्र 2026-27 हेतु कक्षा 9 वीं में प्रवेश हेतु आयोजित प्रवेश परीक्षा का मॉडल आंसर जारी कर दिया गया है. मॉडल आंसर के सम्बन्ध में दावा आपत्ति 30 मई 2026 को रात्रि 12 बजे तक किया जा सकता है।
दावा आपत्ति हेतु आवेदक अपने गृह जिले के सहायक आयुक्त आदिवासी विकास कार्यालय में स्वयं उपस्थित होकर दस्तावेजों सहित जमा करना होग़ा। प्राप्त दावा आपत्ति के परीक्षण पश्चात विशेषज्ञ द्वारा अंतिम निर्णय लिया जायेगा।