लेखा सह एम.आई.एस. सहायक का पद पर भर्ती हेतु दावा-आपत्ति आमंत्रित

जांजगीर-चांपा, 22 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ राज्य ग्रामीण आजीविका मिशन अन्तर्गत जिला, जनपद पंचायत के रिक्त पद लेखा सह एम.आई.एस. सहायक का पद संख्या-01 (अन्य पिछड़ा वर्ग-मुक्त) की भर्ती हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था। जिला पंचायत मुख्य कार्यपालन अधिकारी ने बताया कि प्राप्त आवेदन पत्रों का छानबीन समिति द्वारा जांच उपरांत कौशल परीक्षा में प्राप्तांक के आधार पर अंतिम वरीयता सूची, चयन सूची एवं प्रतिक्षा सूची जारी किया गया है। जिसका दावा-आपत्ति 02 जून 2026 कार्यालयीन सायं 5 बजे तक आमंत्रित किया गया है। उक्त सूची जिला पंचायत-जांजगीर-चांपा के सूचना-पटल एवं जिला के वेबसाइट  https://janjgir-champa.gov.in  पर देखा जा सकता है।

जांजगीर-चांपा 21 मई 2026/ मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनांतर्गत प्रदेश में संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में सत्र 2026-27 की कक्षा 9वीं में प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा का आयोजन 10 मई 2026, रविवार को किया गया था। सहायक आयुक्त आयुक्त आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि उक्त परीक्षा के मॉडल उत्तर विभागीय वेबसाइट  https://eklavya.cg.nic.in पर प्रदर्शित कर दिए गए हैं। प्रयास आवासीय विद्यालयों की कक्षा 9वीं प्रवेश परीक्षा के संबंध में दावा एवं आपत्ति 30 मई 2026 को सायं 5.30 बजे तक आमंत्रित किए गए हैं। परीक्षार्थियों को दावा-आपत्ति प्रस्तुत करने हेतु सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास पुराना कलेक्टर परिसर जांजगीर में स्वयं उपस्थित होकर आवश्यक दस्तावेज एवं प्रमाण सहित आवेदन जमा करना होगा। बिना प्रमाण के प्रस्तुत दावा-आपत्ति को पूर्णतः अमान्य किया जाएगा। प्राप्त दावा-आपत्तियों के परीक्षण उपरांत विषय विशेषज्ञों द्वारा अंतिम निर्णय लिया जाएगा तथा विषय विशेषज्ञों का निर्णय ही अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। विभाग द्वारा स्पष्ट किया गया है कि डाक के माध्यम से भेजी गई दावा-आपत्ति स्वीकार नहीं की जाएगी।

About The Author