विकास खंड मानपुर अंतर्गत कहगांव में जन समस्या निवारण शिविर आज

मोहला, 22 मई 2026/sns/-सुशासन तिहार 2026 के अंतर्गत 22 मई को जनपद पंचायत मानपुर के ग्राम पंचायत कहगांव में जन समस्या निवारण शिविर आयोजित किया जाएगा। कहगांव क्लस्टर में कहगांव, भर्रीटोला, कहडबरी, सिवनी, ढोढरी, घोटिया, चवेला, फुलकोड़ो, भावसा, उमरपाल, टोहे, मरकेली, परालझरी, कोतरी, नेडगांव इस तरह 15 ग्राम पंचायत शामिल हैं। शिविर में विभिन्न योजनाओं से अनेक हितग्राहियों को लाभान्वित किया जाएगा। शिविर के अंतर्गत प्राप्त आवेदनों का निराकरण किया जाएगा। शिविर में विभिन्न विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहेंगे। शिविर में शासन द्वारा संचालित योजनाओं की जानकारी दी जाएगी। कलेक्टर श्रीमती तुलिका प्रजापति ने ग्रामीणजनों को शिविर में उपस्थित होने अपील की है।

About The Author