आपदा पीड़ित 3 परिवारों को 12 लाख की आर्थिक सहायता

बलौदाबाजार, 22 मई 2026/sns/- प्राकृतिक आपदा से मृत 3 लोगों के निकट परिजनों के लिए प्रत्येक व्यक्ति के लिए 4-4 लाख रूपये के मान से 12 लाख रूपये की आर्थिक सहायता स्वीकृत की गई है। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने राजस्व पुस्तक परिपत्र की धारा 6-4 के तहत ये स्वीकृतियां प्रदान की हैं।

जिला कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार पीड़ित परिजनों में मानसिंह साहू पिता चैतराम साहू ,निवासी ग्राम करहुल, तहसील सिमगा, यमुना बाई साहू पति मानसिंह साहू, निवासी ग्राम करहुल, तहसील सिमगा, रबीलाल पिता रामसिंग यादव, निवासी ग्राम मोतीपरु तहसील कसडोल शामिल है।

पीड़ितों के निकट परिजनों के शिवनाथ नदी, स्टॉप डैम्प के पानी में डूबने से मृत्यु हो गई थी। कलेक्टर ने संबंधित तहसीलदारों को आरटीजीएस के जरिये पीड़ित लोगों के खाते में राशि जमा करने के निर्देश दिये हैं।

About The Author