प्री फार्मेसी टेस्ट में 414 अभ्यर्थी हुए शामिल
बलौदाबाजार, 22 मई 2026/sns/- छत्तीसगढ़ व्यावसायिक परीक्षा मंडल द्वारा गुरुवार 21 मई 2026 को प्री फार्मेसी टेस्ट 2026 का आयोजन किया गया। इस परीक्षा में जिले के 414 अभ्यर्थी शामिल हुए। परीक्षा परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न हुई।
परीक्षा हेतु शासकीय मिनी माता गर्ल्स कॉलेज और डी.के. कॉलेज को परीक्षा केंद्र बनाया गया था। शासकीय मिनी माता गर्ल्स कॉलेज में 242 परीक्षार्थी शामिल हुए जबकि 118 अनुपस्थित रहे।डी.के. कॉलेज में 172 उपस्थित थे वहीं 63 अभ्यर्थी अनुपस्थित थे। दोनों केंद्रों में कुल 595 अभ्यर्थियों ने परीक्षा में शामिल होने पंजीयन कराया था।