प्रयास आवासीय विद्यालय प्रवेश परीक्षा की मॉडल उत्तर जारीv 30 मई तक दर्ज करा सकेंगे दावा-आपत्ति


रायगढ़, 22 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री बाल भविष्य सुरक्षा योजनान्तर्गत संचालित प्रयास बालक एवं कन्या आवासीय विद्यालयों में कक्षा 9वीं सत्र 2026-27 में प्रवेश हेतु आयोजित प्राक्चयन परीक्षा का मॉडल उत्तर जारी कर दिया गया है। विभाग द्वारा परीक्षा का मॉडल आंसर 20 मई 2026 को आधिकारिक वेबसाइट https://eklavya.cg.nic.in     पोर्टल पर प्रदर्शित किया गया है।
उल्लेखनीय है कि कक्षा 9वीं प्रवेश हेतु प्राक्चयन परीक्षा 10 मई 2026 को आयोजित की गई थी। परीक्षा से संबंधित अभ्यर्थियों की दावा एवं आपत्तियां 30 मई 2026 की रात्रि 12 बजे तक स्वीकार की जाएंगी। जारी निर्देशों के अनुसार अभ्यर्थियों को दावा-आपत्ति अपने गृह जिले के संबंधित सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास कार्यालय रायगढ़ में स्वयं उपस्थित होकर जमा करनी होगी। दावा-आपत्ति के साथ संबंधित दस्तावेज एवं प्रमाण प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बिना प्रमाण के प्रस्तुत आवेदन पूर्णतः अमान्य माने जाएंगे। विभाग ने स्पष्ट किया है कि प्राप्त दावा-आपत्तियों का परीक्षण विषय विशेषज्ञों द्वारा किया जाएगा तथा विशेषज्ञों का निर्णय अंतिम एवं सर्वमान्य होगा। वहीं डाक के माध्यम से भेजे गए दावा-आपत्ति आवेदन स्वीकार नहीं किए जाएंगे।

About The Author