शासकीय उचित मूल्य दुकान संचालन हेतु 05 जून तक आवेदन आमंत्रित
अम्बिकापुर, 23 मई 2026/sns/- खाद्य अधिकारी ने बताया कि अम्बिकापुर के सत्तीपारा वार्ड में शासकीय उचित मूल्य दुकान क्रमांक 391001053 का नवीन आबंटन किया जाना है। दुकान के संचालन हेतु इच्छुक पात्र एजेन्सी से आवेदन आमंत्रित किया गया है। इच्छुक एजेन्सी अपना आवेदन पत्र विहित प्रारूप में सम्पूर्ण विवरण एवं दस्तावेज की सत्यापित छायाप्रति के साथ 05 जून 2026 तक कार्यालय कलेक्टर खाद्य शाखा में जमा कर सकते हैं। समय-सीमा के बाद आवेदन पत्रों पर विचार नहीं किया जाएगा।