प्रधानमंत्री आवास योजना से बदली पहाड़ी कोरवा परिवार की जिंदगी


अम्बिकापुर ,25 मई 2026/sns/-  मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में आयोजित सुशासन तिहार के माध्यम से शासन की हितग्राही मूलक योजनाओं का लाभ जरूरतमंद लोगों तक पहुंचाया जा रहा है। इसी क्रम में विशेष पिछड़ी जनजाति पहाड़ी कोरवा समुदाय से जुड़े हितग्राही श्री अनिल कुमार को प्रधानमंत्री जनमन आवास योजना के तहत पक्का मकान मिलने से उनके जीवन में बड़ा बदलाव आया है।

श्री अनिल कुमार ने बताया कि वे पहले कच्चे मकान में अपने परिवार के साथ रहते थे, जहां विशेषकर बारिश के मौसम में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ता था। बारिश होने पर घर में पानी टपकता था और परिवार को असुविधा में रहना पड़ता था। आर्थिक स्थिति कमजोर होने के कारण पक्का मकान बनवाना उनके लिए संभव नहीं था।

उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत उन्हें पक्का मकान मिला है, जिससे अब उनका परिवार सुरक्षित और बेहतर वातावरण में रह रहा है। उन्होंने खुशी व्यक्त करते हुए कहा, सुशासन तिहार पर मुझे घर की चाबी मिली है, जिससे मैं बहुत खुश हूँ। और इससे भी बहुत अच्छा लग रहा है कि प्रधानमंत्री जी आवास योजना देकर हम सबका मदद करें। बहुत-बहुत धन्यवाद।

उन्होंने शासन की इस जनहितकारी योजना के लिए प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी एवं मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि इस योजना से गरीब एवं जरूरतमंद परिवारों को सम्मानपूर्वक जीवन जीने का अवसर मिल रहा है।  

About The Author