आई.टी.आई.जांजगीर में 29 मई 2026 को होगा मेला का आयोजन
जांजगीर-चांपा, 25 मई 2026/sns/- जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केन्द्र जांजगीर-चांपा द्वारा युवाओं को रोजगार के अवसर प्रदान करने के उद्देश्य से 29 मई 2026 दिन शुक्रवार को प्रातः 11 बजे से दोपहर 3 बजे तक आई.टी.आई. कुलीपोटा जांजगीर में एक दिवसीय मेला का आयोजन किया जायेगा।
जिला रोजगार अधिकारी ने बताया कि शिविर में निजी क्षेत्र के 04 नियोजक वेदांता स्कील स्कूल बालको कोरबा, स्वतंत्र माईक्रो फाईनेस, बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड रायपुर व भारतीय जीवन बीमा निगम जॉजगीर-चाम्पा उपस्थित रहेगें। वेदांता स्कील स्कूल बालको द्वारा फिटर 30 पद इलेक्ट्रीशियन 30 पद होटल मैनेजमेंट 30 पद वेल्डर 30 पद मोबाईल रिपेयरिंग टेक्निशियन 30 पद सिलाई मशीन आपरेटर 30 पद, स्वतंत्र माईक्रो फाईनेन्स, द्वारा फील्ड आफिसर 30 और कलेक्शन आफिसर के 05 पद तथा बाम्बे इंटीग्रेटेड सिक्युरिटी इंडिया लिमिटेड रायपुर द्वारा सिक्युरिटी गार्ड 100 पद व भारतीय जीवन बीमा निगम जॉजगीर -नैला द्वारा बीमा सलाहकार 10 पद व बीमा सखी के 20 पदों पर भर्ती की जावेगी। उक्त पदों हेतु शैक्षणिक योग्यता 10वीं, 12वीे, आई.टी.आई. निर्धारित किया गया है। कंपनी द्वारा वेतनमान 15000-18000 रु.दिया जावेगा। आयु सीमा 18 से 45 वर्ष निर्धारित है एवं चयनित आवेदको का कार्यक्षेत्र छत्तीसगढ राज्य रहेगा।
प्लेसमेंट कैंप में भाग लेने वाले इच्छुक आवेदक अपने समस्त शैक्षणिक प्रमाण पत्रों के साथ व जिला रोजगार कार्यालय का रोजगार पंजीयन कार्ड की छायाप्रति लाना अनिवार्य है। निर्धारित तिथि को उपस्थित होकर प्लेसमेंट कैंप का लाभ ले सकते है। अधिक जानकारी के लिये जिला रोजगार कार्यालय जॉजगीर चांपा से संपर्क किया जा सकता है।