सुशासन तिहार में त्वरित हो रहा ग्रामीणों की समस्याओं का समाधान

अम्बिकापुर, 28 मई 2026/sns/-  आम नागरिकों को शासकीय दफ्तरों के चक्कर लगाने से मुक्ति दिलाने और उनकी समस्याओं का उनके ही गांव में समाधान करने के उद्देश्य से शुरू किया गया ’सुशासन तिहार’ का सकारात्मक असर देखने को मिल रहा है। मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशानुसार आयोजित किए जा रहे ‘समाधान शिविर’ प्रशासन और जनता के बीच की दूरी को खत्म कर रहा हैं। अम्बिकापुर विकासखंड के ग्राम पंचायत सकालो के रहने वाले दिलीप की राशन कार्ड की त्रुटि की समस्या का निराकरण ”ऑन द स्पॉट” किया गया।

क्या था पूरा मामला और परेशानी?

राशन कार्ड गरीब और मध्यम वर्गीय परिवारों के लिए एक अत्यंत महत्वपूर्ण दस्तावेज है। ग्राम पंचायत सकालो के निवासी श्री दिलीप कुमार के साथ एक बड़ी तकनीकी समस्या आ रही थी। उनके राशन कार्ड में उनके नाम की जगह गलती से उनके दादाजी का नाम दर्ज हो गया था। इस त्रुटि के कारण उन्हें शासकीय योजनाओं और राशन प्राप्ति में अनावश्यक भ्रम और तकनीकी अड़चनों का सामना करना पड़ रहा था। वे इस सुधार के लिए प्रयासरत थे, लेकिन प्रक्रिया पूरी नहीं हो पा रही थी।

समाधान शिविर में जागा उम्मीद का किरण
मुख्यमंत्री श्री विष्णु देव साय के निर्देशन में ’सुशासन तिहार’ के अंतर्गत ग्राम खलिबा में प्रशासन द्वारा समाधान शिविर का आयोजन किया गया, तो दिलीप कुमार भी अपना आवेदन लेकर वहां पहुंचे। शिविर में विभिन्न विभागों के स्टॉल लगाए गए थे। दिलीप ने खाद्य विभाग एवं पंचायत के संबंधित अधिकारियों के समक्ष अपना आवेदन प्रस्तुत किया।

ऑन द स्पॉट’ हुई कार्रवाई

संवाद से समाधान, शिविर की सबसे खास बात यह रही कि जनप्रतिनिधियों से संवाद के दौरान जब ने दिलीप के आवेदन को लेकर जानकारी दी। इस पर तत्काल मौके पर ही उनके दस्तावेजों का सत्यापन किया गया और विभागीय पोर्टल पर आवश्यक सुधार की प्रक्रिया तत्काल पूरी कर दी गई। जिस काम के लिए दिलीप कई दिनों का समय मानकर चल रहे थे, वह उसी दिन चंद घंटों में पूरा हो गया।

शिविर में समाधान, चहेरे पर मुस्कान
अपनी समस्या का इतनी जल्दी और बिना किसी परेशानी के समाधान पाकर दिलीप कुमार आश्चर्यचकित रह गए। अपनी खुशी और अनुभव को साझा करते हुए उन्होंने बताया कि मेरे राशन कार्ड में मेरा नाम की जगह मेरे दादाजी का नाम जुड़ गया था। आज सुशासन तिहार के अंतर्गत यहाँ समाधान शिविर लगा था, जहाँ मैंने सुधार के लिए आवेदन दिया। मुझे बिल्कुल भी उम्मीद नहीं थी कि यह काम आज ही हो जाएगा। लेकिन मुझे यह देखकर हैरानी हुई कि मेरे आवेदन का श्ऑन द स्पॉटश् पूरा निराकरण हो गया। सुशासन तिहार में आम लोगों का काम तुरंत और बिना किसी परेशानी के हो जा रहा है।

मुख्यमंत्री का जताया आभार
इस त्वरित और पारदर्शी प्रशासनिक कार्यप्रणाली की सराहना श्री दिलीप कुमार ने  मुख्यमंत्री श्री विष्णुदेव साय जी का विशेष रूप से धन्यवाद किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जी की इस पहल के कारण ही आज गांव-गांव में प्रशासन खुद चलकर आ रहा है और लोगों की समस्याओं का निराकरण कर रही हैं।

About The Author