उप निर्वाचन हेतु 01 जून को संबंधित क्षेत्रों में सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित

अम्बिकापुर, 29 मई 2026/sns/-   उप जिला निर्वाचन अधिकारी (स्थानीय निर्वाचन) ने बताया कि छत्तीसगढ़ राज्य निर्वाचन आयोग रायपुर द्वारा जारी कार्यक्रम अनुसार सरगुजा जिले में त्रिस्तरीय पंचायत अन्तर्गत जनपद पंचायत लखनपुर के ग्राम पंचायत गोरता एवं जोधपुर में रिक्त सरपंच पद एवं जनपद पंचायत अम्बिकापुर के ग्राम पंचायत कुबेरपुर के वार्ड क्रमांक 10 में रिक्त पंच पद हेतु उप निर्वाचन 2026 दिनांक 01 जून 2026 को सविरोध निर्वाचन सम्पन्न कराया जाना है। जिस हेतु छत्तीसगढ़ शासन सामान्य प्रशासन विभाग मंत्रालय रायपुर के आदेश  अनुसार ग्राम पंचायतों के पंच हेतु संबंधित वार्ड में, सरपंच हेतु संबंधित ग्राम पंचायत क्षेत्र में स्थित शासकीय सस्थानध्कार्यालय के लिए मतदान के दिन 01 जून 2026 को सार्वजनिक एवं सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।

About The Author