आंगनबाड़ी सहायिका पद हेतु अनंतिम योग्यता सूची जारीदावा-आपत्ति 05 जून तक ऑनलाइन आमंत्रित


रायगढ़, 29 मई 2026/sns/- कार्यालय परियोजना अधिकारी, एकीकृत बाल विकास परियोजना खरसिया, जिला-रायगढ़ द्वारा आंगनबाड़ी सहायिका के रिक्त पद की पूर्ति प्रक्रिया के अंतर्गत अनंतिम योग्यता सूची जारी कर दी गई है। परियोजना कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार ग्राम पंचायत जैमुरा स्थित आंगनबाड़ी केंद्र में सहायिका के एक रिक्त पद की पूर्ति हेतु 02 से 17 अप्रैल 2026 तक ऑनलाइन आवेदन आमंत्रित किए गए थे। प्राप्त सभी आवेदनों का शासन द्वारा निर्धारित मापदंडों के अनुसार मूल्यांकन समिति द्वारा परीक्षण एवं मूल्यांकन किया गया, जिसके उपरांत अनंतिम योग्यता सूची तैयार की गई है। जारी अनंतिम सूची (परिशिष्ट-4) सर्व संबंधितों की जानकारी हेतु प्रकाशित की गई है। यह सूची पारदर्शिता के उद्देश्य से सार्वजनिक की गई है ताकि सभी अभ्यर्थी अपने-अपने दावों का अवलोकन कर सकें।
 परियोजना कार्यालय ने स्पष्ट किया है कि यदि किसी अभ्यर्थी को इस अनंतिम योग्यता सूची के संबंध में कोई दावा या आपत्ति हो, तो वह 5 जून 2026 तक ऑनलाइन माध्यम से दर्ज कर सकती है। इसके लिए निर्धारित वेब पोर्टल  https://aww.e-bharti.in/   के माध्यम से दावा-आपत्ति प्रस्तुत की जा सकती है। निर्धारित अंतिम तिथि के बाद प्राप्त किसी भी दावा-आपत्ति पर विचार नहीं किया जाएगा तथा प्राप्त आपत्तियों के निराकरण के पश्चात अंतिम योग्यता सूची को अंतिम रूप प्रदान किया जाएगा।

About The Author