आईटीआई लोईंग महापल्ली में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगा प्रवेश

रायगढ़, 29 मई 2026/sns/- शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था (आईटीआई) लोईंग-महापल्ली में सत्र जून 2026 हेतु व्यवसाय स्टेनोग्राफर (हिंदी) में प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया प्रारंभ कर दी गई है। संस्था द्वारा जारी सूचना के अनुसार इच्छुक विद्यार्थी निर्धारित समयावधि में संचालनालय के आधिकारिक वेब पोर्टल  www.cgiti.admissions.nic.in  पर जाकर ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। आवेदन प्रक्रिया 29 मई से प्रारंभ होकर 15 जून 2026 तक जारी रहेगी।
प्रवेश हेतु सभी अभ्यर्थियों को केवल ऑनलाइन माध्यम से ही आवेदन करना होगा। आवेदन से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं दिशा-निर्देश पोर्टल पर उपलब्ध एडमिशन गाइडलाइंस 2026 में देखी जा सकती है। संस्था प्रशासन ने बताया है कि अभ्यर्थियों को आवेदन करने से पहले सभी आवश्यक निर्देशों का सावधानीपूर्वक अध्ययन करना चाहिए ताकि आवेदन प्रक्रिया में किसी प्रकार की त्रुटि न हो। इस संबंध में अधिक जानकारी के लिए अभ्यर्थी कार्यालय प्राचार्य, शासकीय औद्योगिक प्रशिक्षण संस्था, लोईंग-महापल्ली में कार्यालयीन समय के दौरान उपस्थित होकर संपर्क कर सकते हैं। संस्था ने इच्छुक युवाओं से समय सीमा के भीतर आवेदन करने की अपील की है।

About The Author