शासकीय आईटीआई पथरिया में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक

मुंगेली, 30 मई 2026/sns/- जिले के युवाओं के लिए तकनीकी शिक्षा प्राप्त करने का सुनहरा अवसर उपलब्ध हुआ है। शासकीय आईटीआई पथरिया में शैक्षणिक सत्र 2026-27 एवं 2026-28 के लिए विभिन्न एनसीवीटी एवं एससीवीटी व्यवसायों में प्रवेश हेतु ऑनलाइन आवेदन 15 जून तक किया जा सकता है। संस्था से प्राप्त जानकारी के अनुसार इलेक्ट्रीशियन द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में 20 सीट, कोपा एकवर्षीय पाठ्यक्रम में 24 सीट, फिटर द्विवर्षीय पाठ्यक्रम में 20 सीट तथा वेल्डर एकवर्षीय पाठ्यक्रम में 20 सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। प्रवेश के इच्छुक अभ्यर्थी विभागीय वेबसाइट  cgiti.admissions.nic.in पर जाकर आवेदन कर सकते हैं।

About The Author