मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कृष्ट योजना

मुंगेली, 30 मई 2026/sns/- मुख्यमंत्री अनुसूचित जाति एवं अनुसूचित जनजाति विद्यार्थी उत्कृष्ट योजना अंतर्गत शैक्षणिक सत्र 2026-27 में कक्षा 6वीं में प्रवेश हेतु 26 जुलाई का आयोजित होने वाली लिखित परीक्षा को स्थगित कर दिया गया है। आदिवासी विकास विभाग के सहायक आयुक्त ने बताया कि वर्तमान में संस्थाओं के इम्पैनलमेंट एवं कक्षा 6वीं में प्रवेश प्रक्रिया में विलंब होने के कारण लिखित परीक्षा को स्थगित किया गया है। उन्होंने बताया कि परीक्षा में शामिल होने वाले विद्यार्थियों एवं पालकों को अभी आवेदन पत्र जमा करने की आवश्यकता नहीं है। विभागीय निर्देश प्राप्त होने के बाद पृथक से प्रवेश प्रक्रिया एवं आवेदन संबंधी सूचना जारी की जाएगी।

About The Author