दतरेंगी में समाधान शिविर आज 15 ग्राम पंचायत के लोग होंगे शामिल
बलौदाबाजार,30 मई 2026/sns/- सुशासन तिहार 2026 अंतर्गत शनिवार 30 मई को विकासखंड पलारी अंतर्गत ग्राम पंचायत दतरेंगी में समाधान शिविर आयोजित की जाएगी जिसमें 15 ग्राम पंचायत के लोग शामिल होंगे।शिविर प्रातः 10 बजे से अपरान्ह 3 बजे तक आयोजित होग़ा।
शिविर में ग्राम पंचायत अमेठी, टेमरी, सेमरिया,
खैरी,धौराभाठा ,मुड़ियाडीह, धमनी,ओड़ान, दतान ख,सलौनी,कानाकोट, बांसबिनौरी,सीतापार,दतरेंगी एवं लरिया के ग्रामीण शामिल होंगे। कलेक्टर कुलदीप शर्मा ने विभागीय अधिकारियों को शिविर क़ी बेहतर तैयारी करने और विभागीय जानकारी के साथ उपस्थित रहने के निर्देश दिये हैं। इस दौरान विभागीय स्टॉल भी लगाए जाएंगे।