एकलव्य विद्यालय बंधवा में कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित
मुंगेली, 02 जून 2026/sns/- / एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए कक्षा 11वीं वाणिज्य संकाय (कॉमर्स स्ट्रीम) में प्रवेश हेतु आवेदन आमंत्रित किए गए हैं। विद्यालय में अनुसूचित जनजाति वर्ग के छात्र-छात्राओं के लिए 15 बालक एवं 15 बालिका, कुल 30 रिक्त सीटों पर प्रवेश दिया जाएगा। चयनित विद्यार्थियों की मेरिट सूची कक्षा 10वीं बोर्ड परीक्षा के प्राप्तांकों के आधार पर तैयार की जाएगी।
विद्यालय के प्राचार्य ने बताया कि प्रवेश प्रक्रिया राष्ट्रीय शिक्षा नीति एवं प्रवेश दिशा-निर्देश 2026-27 के अनुरूप संचालित की जाएगी। इच्छुक विद्यार्थी 13 जून 2026 तक विद्यालय कार्यालय से सुबह 10 बजे से शाम 05 बजे के तक आवेदन पत्र प्राप्त कर सकते हैं। आवेदन पत्र के साथ कक्षा 10वीं की अंकसूची की छायाप्रति, पासपोर्ट आकार के फोटो एवं अन्य आवश्यक दस्तावेज संलग्न कर निर्धारित तिथि तक कार्यालय में जमा करना अनिवार्य होगा। अधिक जानकारी के लिए एकलव्य आदर्श आवासीय विद्यालय बंधवा से सम्पर्क किया जा सकता है।