नगर निगम आयुक्त ने नागरिकों से अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पानी को उबाल कर पीने की अपील की
राजनांदगांव, 03 जून 2026/sns/- जिले में पीलिया बीमारी से ग्रसित 5 मरीज है, जिनका उपचार जिला चिकित्सालय राजनांदगांव में किया जा रहा है। जिसमें से एक मरीज स्वस्थ होकर हास्पिटल से डिस्चार्ज हो गए है। एक का घर पर इलाज चल रहा है तथा 3 मरीज का इलाज अभी जिला चिकित्सालय में जारी है। जिले में पीलिया के कुछ मरीज पाए गए है। बीमारी के स्थानीय कारणों के संबंध में जांच की जा रही है। नगर निगम आयुक्त श्री अतुल विश्वकर्मा ने नागरिकों से अपील की है कि अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखते हुए पानी को उबालकर पीएं तथा क्लोरीन टेबलेट युक्त पेयजल का ही उपयोग करें।